दुमका, दिसम्बर 15 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिहुंटिया गांव में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर के हमले से सरैयाहाट थाना के एक एसआई जयप्रकाश दास (47)जख्मी हो गए। उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। वहीं भीड़ को देखकर भाग रही पुलिस जीप पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर पीछे के शीशे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना रविवार शाम की है। घटना में घायल एसआई (दारोगा) जय प्रकाश दास को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलने पर भारी संख्या में पुलिस टीम गांव पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना स्थल से चार बाइक के अलावे अन्य कई हरवे-हथियार को...