हाजीपुर, फरवरी 15 -- गोरौल,संवाद सूत्र। जमीन विवाद को लेकर महमदपुर दरिया गांव में एक महिला सहित दो लोगों को मारपीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सभी का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। इस मामले में गांव के ही धर्मशीला देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जमीन विवाद को लेकर कुछ लोग आ धमके और गाली देने लगा। गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर मारपीट करने लगा। बचाने आये पीड़िता के पुत्र नवीन कुमार को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में सुरेंद्र पासवान, मन्नू पासवान, नुनु पासवान, अमरनाथ कुमार, शम्भू पासवान, गनौर पासवान सहित दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...