बांका, मार्च 19 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर थाना अंतर्गत घियाही गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का निरीक्षण करने गए फुल्लीडुमर अंचलाधिकारी मनोज कुमार पर मंगलवार की शाम अतिक्रमणकारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सीओ के सरकारी वाहन को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसमें सीओ मनोज कुमार, कार्यालय लिपिक शिवनारायण किस्कू एवं ड्राइवर प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सभी ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। घटना के बाद सूचना पाकर खेसर पुलिस ने सभी को खेसर थाना पर लाए। ग्रामीणों के ईंट-पत्थर के हमले से सीओ के स्कॉर्पियो वाहन का पिछला एवं अगला शीशा टूट गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में सीओ के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण कैलाश यादव, उसके भाई बिंदेश्वरी यादव, राजू यादव एवं विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.