गिरडीह, दिसम्बर 13 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष के तीस वर्षीय युवक जयकिशोर ठाकुर जख्मी हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घायल युवक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया। परिजनों ने बताया कि मामले में सूचना देवरी थाना में दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...