मोतिहारी, जनवरी 29 -- सिकरहना। पचपकड़ी थानान्तर्गत खरीहनिया गांव में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना हुयी, जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्ति जख्मी हो गये। सभी जख्मी व्यक्तियों का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। इसमें कई को मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। जख्मी व्यक्तियों में एक पक्ष के सुधन महतो, बिलट महतो, कमोद महतो व दूसरे पक्ष के अनिल कुमार, रामकिशुन साह, जोतनारायण साह आदि शामिल है। वहीं इस घटना में मो. आसीम मियां व कृष्णनंदन महतो भी जख्मी हो गये। इसमें कई को गंभीर चोट लगी है। एक पक्ष के सुधन महतो ने थाने में आवेदन देकर लालधारी साह, उमेश साह, जोतनारायण साह, रामकि शुन साह सहित ग्यारह नामजद व बीस पच्चीस अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध थाने में आवेदन देकर मारपीट कर जख्मी कर ...