धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जमीन विवाद को लेकर सरायढेला सुगियाडीह आमाघाटा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मामला चार फरवरी का ही है। दोनों पक्षों की शिकायत पर रविवार को एक-दूसरे के खिलाफ सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को दिए बयान में कार्मिक नगर के ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि मनाका देवी ने उनकी मां धर्मशीला देवी की जमीन पर जबरन घर बना लिया। रातों-रात बाउंड्री भी खड़ी कर ली। विरोध करने पर चार फरवरी को मनाका देवी के पुत्रों और बहुओं ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। इधर, मनाका देवी ने भी थाना में शिकायत की है। उन्होंने तेतुलमारी के सुनील पासी और गोलू सिंह, यश सिंह, विजय सिंह और अन्य 15-20 लोगों पर हत्या का प्रयास करने, बलपूर्वक जमीन और मकान पर कब्जा का प्रयास करने, बाउंड्री तोड़ने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.