मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- जानसठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलोरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी हरेंद्र उर्फ साधु ने परिवार की ही अपनी चचेरी बहन की डंडा(खलवा) मारकर हत्या कर दी। जिसको लेकर मृतक युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सलोनी के स्व. पिता रतन सिंह पर सिर्फ चार बीघा जमीन है जिसमें वह खेती-बड़ी करके अपने परिवार का लालन-पालन कर रहा था। एक वर्ष पूर्व ही रतन सिंह की मौत हो गई थी। उसकी बेटी सलोनी एवं उसका इकलौता बेटा जो हाथ से दिव्यांग है। युवती की हत्या के बाद परिवार में उसकी मां अवलेश और उसका दिव्यांग पुत्र रह गए हैं। वहीं दूसरी और आरोपी के पिता निर्मल सिंचाई विभाग से रिटायर्ड है उसके चार पुत्र हैं उसके पास करीब नौ बीघा कृषि भूमि है। बड़ा बेटा ओमवीर रोडवेज में ड्राइवर है। उससे छोटा बेटा देवेंद्र उर्फ सुक्का और तीसरे नंबर का हरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.