सहरसा, मार्च 9 -- सत्तर कटैया। विशनपुर पंचायत के लक्षमिनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर गोलीबारी एवं मारपीट की घटना घटी है। बताया जाता है कि मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के जहां तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुआ है वहीं गोली लगने से भी एक जख्मी हुआ है। मारपीट एवं गोलीबारी में जख्मी सभी लोगों का ईलाज सहरसा अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि जयकृष्ण यादव एवं भवेश यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार इसको लेकर पंचायत और पुलिस को आवेदन भी दिया गया था लेकिन आजतक फैसला नहीं हो पाया। इससे पूर्व भी हथियार लहराने सहित अन्य मामले की शिकायत लक्षमिनियां गांव से पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.