सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जन अदालत का आयोजन किया गया। जन अदालत की अध्यक्षता प्रभारी अंचल अधिकारी सह बीडीओ भगवान झा एवं थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जन अदालत में पचनौर, भंडारी, सुखी, पताही, भोरहा, जाफरपुर, मधकौल सहित नगर पंचायत बेलसंड क्षेत्र से संबंधित कुल सात भूमि विवाद के मामले प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामले की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निष्पक्षता के साथ सुनवाई करते हुए विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। सुनवाई के दौरान कई मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। इसे देखत...