जहानाबाद, जनवरी 5 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के प्यारे चक गांव में जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से सदर थाने में आठ लोगों पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक तरफ से छोटन साव के आवेदन पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है तो दूसरे तरफ से यास्मीन बानो के आवेदन पर 6 लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुआ है। मारपीट के मामले में जख्मी को इलाज कराया गया एवं जख्मी के बयान पर सदर थाने में दोनों तरफ से केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.