बक्सर, सितम्बर 20 -- सिमरी। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन विवाद से संबंधित मामलों का निराकरण को लेकर दोनो पक्षों की दलीलों पर सुनवाई की गई। जनता दरबार में अंचल क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन फरियादी जुटे थे। मौके पर सीओ भगवतीशंकर पाण्डेय व थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी मौजूद थीं। जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित कुल 3 मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। दोनों पक्षों का दावा सुनने के बाद आवश्यक कागजातों का अवलोकन कर कुल 1 मामले का निष्पादन किया गया। शेष मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं रहने और जरूरी कागजात के अभाव में नहीं हो सका। इसके लिए आगे की तारीख निर्धारित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.