गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- आरोपियों ने बिल्डर को झांसा रकम ऐंठी शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में जमीन लीज पर दिलवाने के नाम पर 2.44 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से डीसीपी ट्रांस हिंडन से शिकायत की गई, जिसके बाद इंदिरापुरम थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बिल्डर मनोज कुमार सिंह की ओर से इंदिरापुरम थाने में दर्ज करवाए मुकदमे में बताया गया कि वर्ष 2020 में उनसे सतीश शर्मा, भूषण त्यागी, योगेंद्र मुगराई, संजीव सोनी और साजिद ने प्रॉपर्टी डीलर बनकर मुलाकात की। उन्होंने बताया था कि वह मोहन नगर कर्मचारी आवास समिति लिमिटेड वैशाली की जमीन की लीज उन्हें दिलवा सकते हैं। भरोसा दिलवाने के लिए उन्हें कुछ कागजात भी दिखाए। उन्होंने 2020 से 22 के बीच उन्हें 2....