बगहा, नवम्बर 26 -- बैरिया, एक संवाददाता। श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा गांव में जमीन बैनामा का पैसा लेकर रज्ट्रिरी नहीं करने के मामले में एफआईआर हुई है। मोतीलाल शर्मा ने बताया कि इस गांव का विजय मश्रिा उसके दरवाजे पर आकर बोला कि नव धूर जमीन बेचना है। 200000 रुपये में यह जमीन तय हो गया। टाई होने के बाद मोतीलाल शर्मा ने विजय मश्रिा को नगद, पे फोन आदि माध्यमों से एक लाख साठ हजार रुपया का भुगतान कर दिया। बाकी रुपया रज्ट्रिरी करने के दौरान देने की बात बताई गई। मोतीलाल शर्मा का आरोप है कि जब-जब रज्ट्रिरी की बात करने विजय मश्रिा के पास जाता था तो कोई ना कोई बहाना बनाकर बाद में रज्ट्रिरी होने की बात बता देते थे। पिछले दिन जब पैसा वापस करने के लिए विजय मश्रिा के दरवाजे पर यह लोग गए तो वह मारपीट करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...