गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- फुलवरिया, एक संवाददाता।फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव निवासी संतोष साह की पत्नी ममता देवी से जमीन रजिस्ट्री के नाम पर चार लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व भगवत परसा टोला तुरपट्टी गांव निवासी बबन सिंह ने एक कट्ठा चार धुर जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर ममता देवी से चार लाख रुपए लिए थे। बताया गया कि यह लेन-देन कुंवर बथुआ गांव निवासी परसन सिंह की उपस्थिति में हुआ था।जहां रुपए की पावती से संबंधित स्टांप भी लिखे गए। आरोप है कि रुपए लेने के बाद आरोपितों ने जमीन रजिस्ट्री कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता को यह कहकर टाल दिया गया कि जमीन की जमाबंदी अभी नहीं कराई गई है। जमाबंदी होने के बाद रजिस्ट्री ...