बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया। पुजहा श्रीनगर थाना क्षेत्र के बघम्बरपुर निवासी जटाधारी महतो ने जमीन रजिस्ट्री करने के बहाने धोखाधड़ी करने के मामले में बानुछापर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। बानूछापर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। एफआईआर में बघम्बरपुर निवासी अब्दुल कलाम, अब्दुल कलाम की पत्नी सबीरन बेगम, पुत्र आजाद आलम, शेर मोहम्मद, आजाद की पत्नी प्रिया कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है। आरोपित फिलहाल बानुछापर वार्ड 29 में रहते हैं। एफआईआर में जटाधारी महतो ने बताया है कि बघम्बरपुर स्थित पांच कट्ठा जमीन बेचने के लिए अभियुक्तों ने उन्हें अपने घर बुलाया। बातचीत के दौरान जटाशंकर ने कहा कि उनके पास जमीन खरीदने का पूरा पैसा नहीं है।नामजद आरोपियों ने कहा कि दो-चार लोग मिलकर जमीन ले लीजिए। उसके बाद जयप्रकाश प्रसाद, अमर...