गोरखपुर, मार्च 23 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के मुहम्मदपुर उर्फ हगना गांव में जमीनी विवाद के रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें सात लोगों को गंभीर चोटें आई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। जानकरी के मुताबिक, मुहम्मदपुर उर्फ हगना गांव में विन्दा निषाद और सुनील कुमार दो पड़ोसियों में जमीनी विवाद है। उसी रंजिश में शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के शेषनाथ, विन्दा, झिनकाला, उमा, भृगुनाथ को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के गायत्री देवी, परमिला को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने गुड़िया देवी की तहरीर पर शेषनाथ, गुनाथ, अखिलेश, उमा, झिनकाला तथा शेषनाथ की तहरीर पर हरिशचंद्र, मंगरू, गायत्री, यशोदा, प्रमिला, गुड़िया, आयुष, अभिषेक...