लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। जमीन में निवेश करने पर मुनाफा होने का झांसा देकर जालसाज ने एक व्यक्ति से करीब पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बीबीडी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। राजाजीपुरम इलाके में योगेन्द्र मौर्य रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका परिचय बीबीडी स्थित गोयल हाइट्स निवासी कृष्णा चौरसिया से था। आरोपित ने पीड़ित को बताया कि वह जमीन खरीदने व बेचने का काम करता है। पीड़ित उसके झांसे में आ गया। पीड़ित ने जमीन खरीदने के लिए आरोपी को पांच लाख रुपये दे दिए, और छह माह बाद पीड़ित को पूंजी से करीब डेढ़ लाख रुपये अधिक वापस करने को कहा। छह माह बीतने के बाद भी आरोपित ने पीड़ित को लाभांश नहीं दिया। पीड़ित ने जब आरोपी से अपनी पूंजी मांगी तो रुपये वापस नहीं किए। आरोपी आजकल कहते हुए टाल-मटोल करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.