गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में सस्ते घर का सपना देख रहे मध्यम वर्गीय परिवारों को जमीन की कीमतों में बढ़ौतरी की वजह से निराशा हाथ लगी है। किसी भी बिल्डर ने पिछले दो साल में किफायती आवास योजना के तहत नई परियोजना को लांच नहीं किया है। सोहना और फर्रुखनगर में जमीन के दाम कम होने के चलते अभी वहां पर इस योजना के तहत रिहायशी परियोजनाएं आ रही हैं। मिलेनियम सिटी में किफायती आवास योजना के तहत हरियाणा सरकार ने पांच हजार वर्ग फीट रेट निर्धारित किए हुए हैं, जबकि फर्रुखनगर और सोहना में यह रेट 4500 रुपये प्रति वर्ग फीट है। गुरुग्राम शहर में पिछले तीन सालों में जमीन के रेट में बेहताशा वृद्धि हुई है। जमीन महंगी होने के चलते बिल्डर ने इस योजना के तहत परियोजनाओं को लांच करने की बजाय दीनदयाल जनआवास योजना के तहत फ्लोर का...