देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सहारनपुर के एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के बाद जब वह कब्जा लेने पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सहारनपुर (यूपी) निवासी जोगिंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन तलाशने के दौरान उनकी मुलाकात राहुल से हुई थी। राहुल ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया और खुद आठ लाख रुपये लिए। रजिस्ट्री के समय राहुल ने जमीन के मूल मालिक कुंवर सिंह नेगी और कमला देवी से मिलवाया। जोगिंद्र ने मालिकों को भी चेक और नकद मिलाकर रकम दी। पीड़ित ने कुल 15 लाख 71 हजार रुपये का भुगतान किया। रजिस्ट्री में के...