प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्रके झोंकवारा गांव निवासी महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। वह अपनी ससुराल में पत्नी के साथ अपनी खरीदी जमीन पर खेती करने जाता है। उसकी उम्र करीब 70 वर्ष है, स्वास्थ्य सही नहीं रहता। जिससे खरीदी गई भूमि से छह बिस्वा जमीन उसने बेंच दीं। इसकी जानकारी उसके साले राम मनोहर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को हुई तो वह परदेश से छह अगस्त को घर आया। उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित महेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी साले राम मनोहर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.