फरीदाबाद, जनवरी 15 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। जमीन बेचने की बहाने 50 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने तीन लेागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-7 बी फरीदाबाद निवासी सुभाष कृष्ण शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 20 अगस्त 2025 को गांव घरबराह जिला अलीगढ़ यूपी में 4:30 बीघा जमीन 10 लाख रुपए प्रति बीघा के हिसाब से राजकुमार उर्फ राजू चौधरी निवासी पिपरिया अलीगढ़ यूपी, नवल निवासी चंदहट जिला पलवल व राहुल निवासी सेक्टर 8 फरीदाबाद व अन्य से सौदा तय किया था। 4 सितंबर को जब शिकायतकर्ता का बेटा राजेश तहसील खैर जिला अलीगढ़ उपरोक्त जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचा तो वहां जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक की तो पता लगा कि जमीन 29 मार्च 2025 को सुभाष चंद्र के नाम इकरारनामा किया जा चुका है...