मऊ, फरवरी 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र की ग्रामसभा भटौली उदमतिया निवासी एक व्यक्ति से उसी गांव निवासी पति-पत्नी ने जमीन बेचने के नाम पर 7 लाख 2 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपया वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 10 दिन के भीतर एफआईआर की प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। भटौली उदमतिया निवासी शिवधनी चौहान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसने गांव निवासी अजीत सिंह और उसकी पत्नी बेबी सिंह को जमीन के बैनामा के लिये एक बार 6 लाख रुपये और उसके बाद दुबारा मांगने पर कई बार में 1 लाख 2 हजार...