मुरादाबाद, जनवरी 30 -- छजलैट थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण से जमीन बेचने के नाम पर उत्तराखंड के दंपति ने 5.10 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर पीड़ित को धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव महेंद्री सिकंदरपुर निवासी यशपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह माह पूर्व उनकी मुलाकात उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी जयप्रकाश से हुई थी। यशपाल के अनुसार, जयप्रकाश ने जमीन दिलाने की बात कहकर उनसे 5 लाख 10 हजार रुपये ले लिए। जिसमें से दो लाख रुपये नकद और 3.10 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कराए। पीड़ित के अनुसार तब से अब तक कई बार कहने के बाद भी न तो जमीन दिलाई और न पैसे वापस किए। इतना ही नहीं आरोपी जयप्रकाश और उसकी पत्नी पूजा ने झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.