गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- छह लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया हत्या की साजिश रचने की भी शिकायत गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में जमीन बेचने का सौदा कर एक करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कौशल नगर सिहानी निवासी व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। नंदग्राम थानाक्षेत्र के कौशल नगर सिहानी निवासी वीर सिंह वर्मा ने कोर्ट के आदेश पर अलकनंदा दिल्ली स्थित मंदाकिनी एनक्लेव निवासी सुदर्शन कुमार त्यागी, उनके भाई नोएडा सेक्टर-112 निवासी भाई उपेंद्र कुमार त्यागी, सुखदेव विहार नई दिल्ली निवासी देवेंद्र कुमार त्यागी और रेल विहार इंदिरापुरम निवासी अशोक कुमार त्यागी के अलावा मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी कपिल शर्मा और गुलधर निवासी राजकुमार त्यागी के खिलाफ कोर्ट के ...