बगहा, जनवरी 10 -- बेतिया। जमीन बेचने का झांसा देकर सगे फौजी भाइयों से 12 लाख 11 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में मनुआपुल थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी थाना क्षेत्र के धुर्वा मठ वार्ड 10 निवासी राजेश राय ने दर्ज करायी है। एफआईआर में बानूछापर थाना क्षेत्र के हजमा टोला निवासी मोहन प्रसाद, मनुआपुल के खैरटिया निवासी मुकेश पांडेय तथा कुमारबाग के दुबौलिया निवासी संतोष यादव को नामजद किया गया है। एफआईआर में राजेश राय ने पुलिस से बताया है कि वे और उनके भाई अभिनव राय फौज में सिपाही है। वर्ष 2022 में उनलोगों को पता चला की बेतिया डीह स्थित एक भूखंड की बिक्री होने वाली है, जिसके महाजन मोहन प्रसाद है। भूखंड को खरीदने के लिए वे दोनों भाई मोहन प्रसाद के पास गए, पहले से अन्य आरोपित साजिश के तहत मौजूद थे। बातचीत के बाद 19 लाख रुपये जमीन की की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.