नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा निवासी व्यक्ति ने बाप-बेटे पर जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा निवासी जुगेंद्र ने न्यायालय को बताया कि हरियाणा के रहने वाले देवेंद्र सिंह और उसके बेटे ऋषभ भड़ाना से एक जमीन की खरीद-फरोख्त का सौदा तय हुआ था। उन्होंने दोनों को 45 लाख रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी पक्ष ने जमीन का बैनामा नहीं किया। पीड़ित ने बैनामा करने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.