हजारीबाग, जनवरी 6 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। यातायात नियमों का पालन करने को लेकर केरेडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को कर्मियो और ग्रामीण को सीओ रामरतन वर्णवाल ने शपथ दिलाया। इस शपथ कार्यक्रम में कहा गया कि यात्रा करने समय बायीं ओर सावधानी पूर्वक चले। इसके साथ कभी भी सड़क पर दौड़ कर न चले,बिना ड्राइविंग लाइसेंस के न चले,दो पहिया वाहन चलाने समय हेलमेट जरूर पहने,नशा नही कर वाहन नही चलावे आदि 17 नियमो का पालन करने का शपथ दिलाया गया।इस मौके पर बीपीओ सुमन कुमार ,ब्लॉक बड़ाबाबु उमेश दास, सुनील कुमार,सुमित कुमार,खुशवंत कुमार,किशोर राम,अनीश कुमार,तिलेश्वर गोप,तालेश्वर राम,शशी कुमार,समेत दर्जनों ब्लॉक सह अंचलकर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...