प्रयागराज, अप्रैल 16 -- जमीन बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट में घायल वीरू की मंगलवार की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन घटना को छुपाने की कोशिश में लगे थे। मृतक के ससुर की तहरीर पर थरवई थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थरवई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव में दो दिन पहले जमीन के बंटवारे को लेकर रामलखन उर्फ भुवर भारतीया के बेटे 28 वर्षीय वीरू की अपने सगे भाई मनीष कुमार, मूलचंद और रंजीत कुमार से सोमवार को मारपीट हो गई थी। सिर पर गंभीर चोट लगने पर वीरू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात वीरू की मौत हो गई। घटना के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.