अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर डिघौटा गांव में आपसी जमीन बंटवारे के विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मयंक सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह ने दिए तहरीर में कहा है कि बीते आठ फरवरी की रात करीब 9 बजे वह घर पर था। इसी दौरान जमीन बंटवारे में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि गौरव सिंह उर्फ सूरज पुत्र अरुण सिंह गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मयंक का हाथ टूट गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने घर की छत से ईंट-पत्थर चलाकर उसकी दो पहिया व चार पहिया गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह वह मौके से भागकर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.