रांची, फरवरी 10 -- रांची। बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी संजीत कुमार और मनोज कुमार यादव की डिस्चार्ज याचिका पर मंगलवार को पीएमएल के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना आदेश 16 फरवरी को सुनाएगी। दोनों आरोपियों ने 9 जनवरी को मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों पर आरोप तय किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...