धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद गिरिडीह जिले के पुखरा थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ निवासी संग्राम मुर्मू की पत्नी शांति देवी को सांप ने डंस लिया। घटना मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे की है। महिला अपने कच्चे घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान घर में घुसे सांप ने उसके घुटने के ऊपर डंस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। पति उसे लेकर स्थानीय अस्पताल गया। वहां से उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंची शांति देवी का इलाज इमरजेंसी में किया जा रहा है। उसे भर्ती कर लिया गया है। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.