ग्वालियर, फरवरी 14 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी की है। गोली पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकल गई। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। बुजुर्ग पारिवारिक क्लेश से तंग आ चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के 80-A नेहरू कॉलोनी निवासी रामाधार 95 साल पुत्र मंगाराम गुप्ता डेयरी संचालक थे।खून से लथपथ मिला शरीर पीएंडटी कॉलोनी में उनकी दूध डेयरी है। वर्तमान में डेयरी को उनके बेटे सुरेश चंद्र गुप्ता संचालित करते हैं। वह अपने कमरे में थे और परिवार के लोग अपने अपने काम में लगे थे।तभी अचानक कमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.