जमशेदपुर, मई 8 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था में कभी सुधर नहीं होगा। मरीजों को स्ट्रेचर और जमीन पर रखकर मरीजों का इलाज करने की प्रक्रिया बंद नहीं हो रही है जबकि इमरजेंसी में आधा दर्जन मरीज कई दिनों से पड़े हैं। ऐसे मरीजों को वार्ड में रेफर कर बेड को खाली रखा जा सकता था। गुरुवार को भी सांस फूलने के एक मरीज को जमीन पर गड्ढा डालकर सलाइन चढ़ाया जा रहा था। वार्ड ड्यूटी नर्स ने बताया कि स्ट्रेचर या बेड नहीं होने के कारण मरीज को जमीन पर अभी रखा गया है। बेड खाली होते ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.