मिर्जापुर, नवम्बर 2 -- मिर्जापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के न्यू पीएचसी बरौंधा परिसर में कीचड़ से सनी जमीन पर प्रसव मामले में एंबुलेंस चालक का महोबा ट्रांसफर और ईएमटी को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि चालक और ईएमटी गर्भवती को सड़क पर छोड़कर चले गए थे। मामले में वीडियो बनाने वाले एक एंबुलेंस चालक और पीएचसी की स्टाफ नर्स पर पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। बीते 27 अक्तूबर को ड्रमंडगंज के न्यू पीएचसी बरौधा परिसर में कीचड़ से सनी जमीन पर प्रसव का मामला सामने आया था। कोठी खुर्द गांव निवासी गर्भवती के पति का आरोप हैकि 102 एंबुलेंस कर्मी न्यू पीएचसी के गेट के सामने सड़क पर ही प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी को उतार दिए। अस्पताल में ले जाने के दौरान पत्नी का प्रसव हो गया। मामले में प्रसूता के पति की शिकायत का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा न...