पूर्णिया, जनवरी 31 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर पट्टी मौजा की लाल कार्ड में बटी 75 एकड़ 20 डिसीमल जमीन को लेकर ढाई सौ से अधिक महिला दावेदार हाथ में कागज लिए भूमि सुधार रूप समाहर्ता कार्यालय धमदाहा पहुंच गई। शुक्रवार को सुबह 11:00 के करीब ही बिशनपुर पंचायत के सुंगठिया एवं बिशनपुर गांव के महादलित परिवार की ढाई सौ से अधिक महिला एवं एक दर्जन से अधिक पुरुष कार्यालय में पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोग सुरजुगा के उक्त जमीन को लेकर जहां अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं इस मामले में अब दोबारा से सुनवाई कर निष्पादित को लेकर कार्रवाई आरंभ की गई हैं। दरअसल साल 1998 में जमीन को जोत-आबाद करने के दौरान दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद ट्रैक्टर को जला दिया गया था। उसके कुछ दिन बाद ही कुसुम लाल उरांव की लाश नहर किन...