काशीपुर, जनवरी 30 -- काशीपुर। जमीन पर गिर कर एक बच्चा और वृद्धा चोटिल हो गए। नई बस्ती निवासी दस वर्षीय अयान घर के पास ही बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर कर चोटिल हो गया। वहीं मानपुर रोड निवासी 64 वर्षीय खीमिया का घर पर पैर फिसल गया। इससे वह भी चोटिल हो गई। परिजनों ने दोनों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...