बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता जमीन में गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। गिरंवा थाना क्षेत्र के तरखरी गांव निवाासी 75वर्षीय मलखान पुत्र शंकर की सोमवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पौत्र सत्यम ने बताया कि वह तीन दिन पहले जमीन पर गिर गए थे। जिससे उसके सीने में चोट लग गई थी। उसका मेडिकल कालेज में इलाज कराया गया था। बडे पुत्र श्रीकांत की जून माह में मौत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...