उरई, दिसम्बर 21 -- जालौन। कृषि योग्य जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़ित किसान ने एसडीएम से की। मोहल्ला रावतान निवासी आयुष गुप्ता ने उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी कृषि योग्य जमीन मौजा माडरी हरक्का और नैनपुरा में है जिसके सह खातेदार रामकुमार पुत्र राधेश्याम निवासी माडरी हैं। उक्त लोग उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। जब वह खेती को जोतने बखरने जाते हैं तो वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगते हैं तथा जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...