सीतापुर, जनवरी 7 -- महमूदाबाद, सीतापुर। महमूदाबाद के भगियापुर में घर के सामने स्थित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पर बांके से हमला कर दिया। तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस जांच कर रही है। भगियापुर निवासी अनिल कुमार के मुताबिक उनके घर के सामने जमीन है। जमीन पर पड़ोस के कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। जमीन कब्जे के विरोध पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर उनपर बांके से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर अनिल सिंह के मुताबिक घटना की जानकारी मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...