जौनपुर, फरवरी 7 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद केराकत थाना क्षेत्र के मखदूमपुर (चकरामनगर) गांव में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करना ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया। आरोप है कि कब्जा कर रहे लोगों ने प्रधान के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत कुल दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम प्रधान श्यामजी यादव ने आरोप लगाया कि गांव की आराजी संख्या जो ग्राम सभा की भूमि है। उसपर बुधवार को गांव के ही बेचन यादव, दुर्गावती, पूनम, दुधनाथ, सुनीता पत्नी दिनेश सहित 5 से 7 अन्य लोग अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी होते ही प्रधान ने हल्का लेखपाल और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने बताया की बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किए तो आरोपियों ने उनकी बाइक...