बाराबंकी, मार्च 23 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के सफेदाबाद गांव में एक किसान को उसके ही खेत में जाने से रोकने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफेदाबाद गांव निवासी रमेश चंद्र वैश्वार ने बाबा पठान और उसके सहयोगी बुजर पर खेत में अवैध रूप से पेड़ लगाने और सरकारी नाले पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने लेखपाल के साथ मौके पर जाकर स्थिति को देखा, तो बुजर ने उन्हें धमकाया और गाली-गलौज की। इससे पहले भी आरोपियों द्वारा उनके घर पर गुंडे भेजे गए थे, जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार दबंगई दिखा रहे हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.