पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम ढक्काचांट में न्यायालय में विचाराधीन कृषि भूमि पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। शाहजहांपुर निवासी अमानुल्ला जहूर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण के अनुसार ग्राम ढक्काचांट स्थित गाटा संख्या 13 में करीब 0.686 हेक्टेयर भूमि का उसने बैनामा कराया था। भूमि के स्वामित्व को लेकर आयुक्त, बरेली मंडल की अदालत में वाद विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 24 फरवरी को प्रस्तावित है। आरोप है कि कुछ लोग सुनवाई से पहले ही भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी जबरन जमीन पर खंभे गाड़कर उसे बेचने की तैयारी में हैं। ग्रामीण ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...