शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- खुटार। क्षेत्र के गांव रौतापुरकलां निवासी मनोज कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने उसके खाली जमीन पड़ी है। गांव के ही सुरेंद्र व अखिल आए दिन अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करते हैं, जिस पर वह लगातार विरोध करता आ रहा है। शुक्रवार को सुरेंद्र व अखिल उसकी जगह पर कब्जा करने का पुनः प्रयास करने लगे, जिस पर उसने विरोध किया। विरोध करने पर उक्त दोनों आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से मारा पीटा। पुलिस ने मनोज कुमार की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.