गोपालगंज, जनवरी 6 -- भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव की सोमवार की देर शाम की घटना प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायल मॉडल अस्पताल रेफर गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में सोमवार की देर शाम जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारस साह के पड़ोस के कुछ लोग उनकी जमीन पर रखे सामान को हटाकर कब्जा करने की नीयत से साफ-सफाई कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में स्व. छोटक सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.