गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर पंडितपुरा गांव में गुरुवार की शाम जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर एक ही परिवार के आठ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया। जहां से चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मॉडल अस्पताल रेफर किया गया। मारपीट में लक्ष्मी देवी, गौतमी देवी, श्रीराम सिंह, अमृता कुमारी, नीला देवी, आशा देवी, मीरा देवी और रामशंकर सिंह घायल हुए हैं। घायलों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला किया गया। एक मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ितों के अनुसार, हमलावरों ने बाहर से बदमाश किस्म के लोगों को भी बुलाया था। पुलिस मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.