नोएडा, फरवरी 19 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र के ककराला गांव में एक महिला की जमीन पर कब्जा करने के लिए मकान तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने किसान नेता समेत छह लोगों पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सीता ने पुलिस को बताया कि वह गांव में परिवार संग रहती हैं। वह गांव में मकान निर्माण करा रही हैं। आरोप है कि 31 जनवरी को उनकी अनुपस्थिति में किसान नेता बिजेंद्र यादव, विनोद, हेमंत, दीपक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर उनके मकान को तोड़ दिया। जानकारी होने पर सीता मौके पर पहुंची तो मकान टूटा पड़ा था। उन्होंने बिजेंद्र से बात की तो उसने जमीन को अपनी बताते हुए खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि इससे पहले भी बिजेंद्र कई बार महिला को जमीन खाली करने की धम...