बरेली, जनवरी 8 -- जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, फोन पर दी धमकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, फोन पर दी धमकी बरेली। भोजीपुरा के बैकुंठापुर के युवक की जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने के लिए उसे धमका रहे हैं। युवक ने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी है। उसने धमकाने की आडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैकुंठापुर निवासी अली जान खां के मुताबिक, उसने आरोपी के भाई के साथ पीपलसाना चौधरी में 200 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। उसी प्लाट के पास अली जान खां की पत्नी के नाम करीब 8 बीघा जमीन थी। उसका आरोप है कि उसकी जमीन का धोखे से बैनामा करा दिया गया और रुपये आरोपी ने रख लिए। अब उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए आरोपी का भाई उसे फोन पर धमका रहा है। उसने भोजीपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...