कन्नौज, फरवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव में दबंगों द्वारा महिलाओं की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बहवलपुर गांव की माया पत्नी खुशीराम व राजकुमारी पत्नी राजकिशोर ने क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायतीपत्र में कहा है कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। अभी उनकी जमीन का बटवारा नहीं हुआ है। उनकी तालग्राम रोड पर बेशकीमती जमीन है। जिसमें कुछ अंश का बैनामा छिबरामऊ निवासी रामजी गुप्ता के द्वारा कराया गया था। अब वह उनकी पूरी जमीन पर जबरन अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को वह लोग जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे। जब उन लोगों ने विरोध किया, तो दबंगों ने जातिसूचक गालियां दी और...