मऊ, जनवरी 21 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डाशरीफपुर में जमीन और मकान की नापी को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ विपक्षियों ने मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शैल कुमार पुत्री राजेश कुमार निवासी ग्राम कुण्डाशरीफपुर ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 17 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे जमीन और मकान की नापी को लेकर अश्वनी, अमित, प्रीति तथा कुछ अज्ञात लोग के साथ उसके पति राजेश कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.