पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादाता।मरंगा के यादव टोला में अतिक्रमित रैयती जमीन को खाली कराने के मामले में वादी के विपक्षियों ने जमीन नापी कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस जमीन खाली कराने गई थी। टीन आदि निर्मित कुछ अस्थाई ढांचों को खाली करा दिया गया, परन्तु अतिक्रमणकारियों ने पक्के कंस्ट्रक्शन वाली जमीन की नापी कराना चाह रहे थे। मसलन उन्हें 28 नवंबर तक की मोहलत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...